फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three arrested from Jaitpur including Bah shooter in Lawrence Bishnoi gang firing at G Club in Jaipur

Crime: जयपुर में 'जी क्लब' पर फायरिंग के बाद आगरा में छिपे थे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर, गिरफ्तार

Tue, 31 Jan 2023 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 08:14 AM IST
सार

28 जनवरी को अक्षय गुरनानी होटल रेडिसन ब्लू से अपने होटल डेज जा रहे थे। तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। तकरीबन 19 राउंड गोलियां चलाई थी।

विज्ञापन
Three arrested from Jaitpur including Bah shooter in Lawrence Bishnoi gang firing at G Club in Jaipur
हमले की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर (राजस्थान) में नामी होटल जी क्लब और डेज के मालिक अक्षय गुरनानी पर 28 जनवरी को ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर आगरा के जैतपुर इलाके में छिपे हुए थे। राजस्थान पुलिस की सूचना पर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर होटल मालिक पर हमला बोला गया था।
विज्ञापन

मांगी थी रंगदारी

आदर्श नगर, फंटियर कालोनी, जयपुर निवासी अक्षय गुरनानी से व्हाटस एप पर काल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये नहीं देने पर लगातार धमकी दी जा रही थीं। 28 जनवरी को अक्षय गुरनानी होटल रेडिसन ब्लू से अपने होटल डेज जा रहे थे। तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। तकरीबन 19 राउंड गोलियां चलाई थी। उनके होटल को भी निशाना बनाया गया। वह बच गए थे। इस संबंध में थाना जवाहर सर्किल में मुकदमा दर्ज किया गया। यह वारदात लॉरेंस विश्नोई गैंग ने की थी। इस पर टीम तलाश में लगी थीं।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना 

राजस्थान पुलिस को जानकारी मिली थी कि गैंग के शूटर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिपे हुए हैं। उनकी लोकेशन आगरा की आ रही थी। इस पर आगरा कमिश्नरेट पुलिस की मदद ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से हुई गिरफ्तारी

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि थाना जैतपुर पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया। इसके बाद तीन शूटरों को जैतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इनमें बीकानेर के एमपी कालोनी निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, ऋषभ उर्फ यशचंद्र और बाह की डिफेंस कालोनी निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा शुक्ला हैं। गिरफ्तारी की जानकारी राजस्थान पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed