फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three airlines companies will start flights to six cities from agra in October

ताजनगरी के लिए खुशखबर, अक्तूबर में तीन कंपनियां शुरू करेंगी छह शहरों के लिए उड़ान

Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three airlines companies will start flights to six cities from agra in October
इंडिगो एयरलाइंस

आगरा से चल रही जयपुर और दिल्ली की दोनों उड़ानें यात्रियों की कमी के कारण बंद हो चुकी हैं, लेकिन पर्यटन सीजन में अगले महीने 25 अक्तूबर से तीन विमानन कंपनियों ने आगरा से छह शहरों के लिए उड़ान शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से समय मांगा है। इनमें बंगलूरू, अहमदाबाद, दिल्ली, भोपाल, लखनऊ और वाराणसी के लिए आगरा से उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। 

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस मार्च में बंगलूरू, भोपाल और लखनऊ के लिए आगरा से सीधी हवाई उड़ान शुरू करने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही कोरोना के कारण लॉकडाउन शुरू हो गया था। अब उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से पर्यटन उद्योग में रौनक लौटने की उम्मीद है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- ताजमहल में रोज दो बार होगा सैनिटाइजेशन, मशीन पहनाएगी शू कवर, किए जा रहे विशेष इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस ने शहरभर में आगरा-बंगलूरू उड़ान के होर्डिंग्स भी लगा दिए थे । अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया ने सर्दी के लिए तय योजना में आगरा के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने की जानकारी डीजीसीए को दी है।  

राजधानियों से जुड़ जाएगा आगरा 

इंडिगो एयरलाइंस ने बंगलूरू, भोपाल और अहमदाबाद के लिए, स्पाइस जेट ने आगरा-दिल्ली और लखनऊ और एयर इंडिया ने वाराणसी के लिए आगरा से उड़ान के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से समय मांगा है। 

यह भी पढ़ें- ताजमहल खुलने के साथ 21 सितंबर से छूट और बढ़ेगी, ये पाबंदियां होंगी खत्म, शहर में लौटगी रौनक

खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए. अंसारी ने बताया कि 25 अक्तूबर से विमानन कंपनियों ने प्रस्तावित उड़ानें शुरू करने के लिए टाइम स्लॉट मांगा है। हमने उनके शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। जल्द ही विस्तृत जानकारियां विमानन कंपनियां उपलब्ध कराएंगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed