फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three accused arrested with chemical for making liquor in agra

आगरा: चुनाव से पहले अवैध शराब खपाने की थी तैयारी, 1200 लीटर केमिकल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Jan 2022 05:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 05:46 PM IST
सार

थाना मलपुरा पुलिस ने रोहता-ककुआ चौकी क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान  बोलेरो गाड़ी से शराब बनाने वाला केमिकल बरामद किया है। यह केमिकल धौलपुर से लाया गया था। 

विज्ञापन
three accused arrested with chemical for making liquor in agra
गाड़ी में लदे ड्रम में भरा केमिकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात को रोहता चौराहे से ककुआ चौकी क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी में अवैध शराब बनाने के लिए लाए गए 1200 लीटर केमिकल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो धौलपुर और एक इरादत नगर क्षेत्र का रहने वाला है। वह इस केमिकल से 12000 लीटर अवैध शराब तैयार कर लेते। यह अवैध शराब विधानसभा चुनाव से पहले शहर में खपाने की तैयारी थी। 

विज्ञापन

 एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर चेकिंग की जा रही है। सोमवार रात को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बोलेरो में अवैध शराब बनाने के लिए लाए केमिकल के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा। 
विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए 
आरोपियों में धौलपुर के मनिया निवासी नवीन खान, धौलपुर के तोर का पुरा निवासी भूरी सिंह और इरादत नगर के करोधना निवासी राम लखन उर्फ लखन हैं। वहीं एक आरोपी धौलपुर निवासी हरेंद्र फरार हो गया। आरोपियों के पास से बोलेरो में छह ड्रम में केमिकल बरामद हुआ। यह तकरीबन 1200 लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्कोहल है बरामद केमिकल
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह धौलपुर से केमिकल लेकर आए हैं, जिससे एक ठिकाने पर शराब तैयार करते। यह 100 फीसदी अल्कोहल है। एक लीटर केमिकल से दस बोतल शराब तैयार हो जाती है। इस तरह वह 1200 लीटर केमिकल से 12000 लीटर अवैध शराब तैयार कर देते। इस शराब को वह बोतलों में पैक करके बेच देते हैं। अब पुलिस उनके नेटवर्क को खंगाल रही है।

कच्ची शराब सहित पुलिस ने दो को पकड़ा 
थाना शमसाबाद पुलिस ने सूचना मिलने पर मंगलवार को मोहल्ला गोपालपुरा स्थित कंस टीले पर छापा मारा। पुलिस ने दो मकानों से 110 लीटर कच्ची शराब पकड़ी और दो लोगों को गिरफ्तार किया। छापे के दौरान पुलिस ने जासमीन के यहां से 50 लीटर और ऋतिक के यहां से 60 लीटर शराब बरामद की।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में लहन नष्ट कराया गया और शराब बनाने की भट्ठियों को भी तोड़ा गया। छापे में पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। ज्ञात हो कि क्षेत्र में चार-पांच माह पहले अवैध शराब की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed