फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three accused arrested in SSO murder case

एसएसओ हत्याकांड में तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in SSO murder case
भोगांव, मैनपुरी। अरम सराय स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ की हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई ने हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ सुखवीर सिंह यादव का शव उपकेंद्र पर मिला था। कुंडा में फंदा लगा हुआ था, पुलिस इसे खुदकुशी मान कर जांच कर रही थी। मृतक के भाई ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सुखवीर की गला दबाकर हत्या की गई थी। सुरजीत सिंह ने बताया की भाई अविवाहित था जब कोई शादी की बात करता था तो वह उसकी बातों में आ जाता था। इसी का फायदा प्रदीप यादव निवासी गांव पचंदा थाना अलीगंज एटा उठाता रहता था। वह भाई से रंजिश भी मानता था। उसने साथी एसएसओ अवनीश कुमार निवासी गढ़िया छिनकोरा और भोगांव के जगत नगर निवासी राहुल के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed