फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threatened with triple talaq if dowry demand is not met

Agra News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दी तीन तलाक की धमकी

Sat, 29 Jul 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Threatened with triple talaq if dowry demand is not met
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के पचपोखरा गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। पचपोखरा गांव निवासी रिहाना पत्नी गुलाब नवी ने तहरीर में पुलिस को बताया कि उसके पति द्वारा दहेज में बाइक की मांग की गई। जिसे देने में उसके परिजनों ने असमर्थता जताई। मांग पूरी न होने पर पति ने उसका उत्पीड़न किया और उसके आभूषण भी छीन लिए। साथ ही उसे तीन तलाक देने की धमकियां दे रहे हैं। मामले में रिहाना ने पति गुलाबनबी, सास संजुम, ससुर मोहम्मद नवी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed