{"_id":"66065abb09f2ffe586090421","slug":"threatened-the-confectioner-by-pretending-to-be-a-policeman-took-away-the-gold-chain-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खुद को पुलिसकर्मी बता हलवाई को डराया, ले गए सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खुद को पुलिसकर्मी बता हलवाई को डराया, ले गए सोने की चेन
Fri, 29 Mar 2024 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:55 PM IST
सार
टप्पेबाजों ने एक हलवाई को ठगी का शिकार बनाया है। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए हलवाई को डराया। इसके बाद उससे गले से सोने की चेन उतरवा ली और वहां से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में टप्पेबाज गैंग ने हलवाई की सोने की चेन पार कर दी। उसे खुद को पुलिसकर्मी बता लूट का डर दिखाया, फिर गले से सोने की चेन उतरवा ली। कागज में लपेटकर जेब में रखने के बहाने कोयले जेब में रख दिए। हलवाई को टप्पेबाजी की जानकारी घर पहुंचने पर हुई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कमला नगर निवासी गोविंद प्रसाद हलवाई हैं। उन्होंने बताया कि झांसी की एक पार्टी का काम मिला था। सोमवार शाम घर से रेल का टिकट कराने राजा की मंडी स्टेशन के लिए निकले थे। गांधीनगर रोड पर दो बाइक सवारों ने रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताया। कहा कि आगे एक पुलिस अफसर की लूट के बाद हत्या कर दी गई है। सोने की चेन पहनकर जा रहे हो मरना है क्या।
उन्होंने बताया कि डर दिखाकर दोनों ने गले से सोने की चेन उतरवा ली। अपने हाथ से कागज में लपेटकर जेब में रखने के लिए देने के बहाने कागज बदल दिया। घर पर जेब से कागज निकालकर देखा तो उसमें कोयले निकले। हरीपर्वत पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।