फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threatened and sexually exploited the girl for a year

Agra News: धमका कर किशोरी का एक साल तक किया यौन शोषण

Sun, 14 Jul 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Threatened and sexually exploited the girl for a year
किशनी। एक गांव निवासी एक किशोरी को धमका कर आरोपी एक साल तक यौन शोषण करता रहा। पड़ोसी महिला ने जब आरोपी को घर से कूद कर जाते हुए देखा तो किशोरी से पूछताछ की। तब किशोरी ने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजन ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी एक स्कूल में 8वीं की छात्रा है। छात्रा के पड़ोस में रहने वाली एक महिला काफी समय से एक युवक को दीवार कूद कर घर में आते और वापस जाते देखती आ रही थी। चार जुलाई को पड़ोसी महिला ने जब किशोरी से जाकर इस बारे में पूछा तो किशोरी ने जो सच बताया। उसे सुनकर महिला के होश उड़ गए। बताया कि आरोपी लगातार एक साल से भाई व परिजन को मारने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता आ रहा है। जब इस बारे में परिजन को जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। लोगों ने बताया कि पीड़िता की मां मानसिक बीमार है। छोटा भाई बाहर रह कर नौकरी करता है। दूसरा भाई और पिता मजदूरी करने जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी के साथ गलत काम किया है। पंचायत बुलाई गई तो आरोपी युवक वहां भी नहीं आया। आखिरकार रविवार को मामला थाने पहुंचा। महिला सिपाही ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed