फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thousands of people ran in the mini-marathon at the MP Sports Festival.

Agra News: सांसद खेल महोत्सव के मिनी मैराथन में दौड़े हजारों लोग

Mon, 22 Dec 2025 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people ran in the mini-marathon at the MP Sports Festival.
सांसद खेल स्पर्धा
आगरा। सांसद खेल महोत्सव का आगाज रविवार को मिनी मैराथन के साथ हुआ। ठंड के बावजूद सड़कों पर सुबह हजारों लोग दौड़े। रामलीला मैदान में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। इसके बाद एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तृतीय सांसद खेल महोत्सव शुरू हुआ।
विज्ञापन

सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि 29 खेलों में 50 हजार खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें से 3000 खिलाड़ी बाहर से आ रहे हैं। सबसे ज्यादा पंजीकरण बैडमिंटन में हुए हैं। इस बार महिला क्रिकेट का आयोजन भी हो रहा है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले दिन 12 खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। संचालन रिनेश मित्तल ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान समन्वयक दिगंबर सिंह धाकरे, डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास, आगरा कॉलेज प्राचार्य सीके गौतम, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, राम सकल गुर्जर, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, गौरव शर्मा, भानु महाजन, शिवशंकर शर्मा, डॉ. पार्थ बघेल, अशोक चौबे, डॉ. सलोनी बघेल, उपमा गुप्ता, सुमन सुराना, डॉ. कैलाश सारस्वत, नवल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी मैराथन के विजेता
मैराथन में पुरुष वर्ग में गौरी प्रथम, राम द्वितीय और अमित कुशवाह तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार सतेंद्र सिंह, अवधेश और नितिन गुर्जर को मिला। महिला वर्ग में अनामिका यादव ने प्रथम, नम्रता सिंह ने द्वितीय, प्रतिज्ञा बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार निकिता यादव और खुशी यादव को मिला।

इन स्कूलों के बच्चे पहुंचे

द इंटरनेशनल स्कूल, भारतीय विद्या पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन स्कूल, माही इंटरनेशनल स्कुल, एरा मॉडर्न स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, शिवालिक स्कूल, मिल्टन पब्लिक स्कूल, श्रीराम कृष्ण इंटर कॉलेज, सचदेवा मिलेनियम स्कूल, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल आदि विद्यालयों के बच्चे मिनी मैराथन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed