{"_id":"67c1fb13e6ca6c04e00d2a62","slug":"thousands-of-cash-and-jewelery-recovered-from-closed-house-kasganj-news-c-175-1-kas1002-128522-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बंद मकान से हजारों की नकदी-आभूषण पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बंद मकान से हजारों की नकदी-आभूषण पार
Fri, 28 Feb 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठकपुर में बंद मकान को देखकर चोरों ने हजारों की नकदी समेत जेवर चोरी कर लिए। मकान मालिक से घटना की जानकारी मिलने के बाद अध्यापक ने पुलिस को सूचना देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी सहायक अध्यापक विकास बाबू राजपूत 4 साल से पाठकपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। वह 24 फरवरी को अपने निवास शिकोहाबाद गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने 25 फरवरी की रात को बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। मकान मालिक ने 26 फरवरी को फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। इसकी जानकारी पर वह 26 फरवरी को आए तो देखा अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, सोने की आभूषण व जरूरी दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। सहायक अध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन