फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Those who disturb law and order on Holi will go to jail

Agra News: होली पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले जाएंगे जेल

Thu, 13 Mar 2025 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Those who disturb law and order on Holi will go to jail
कासगंज में होली पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में भ्रमण कर पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का
कासगंज। होली व जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले को पांच जोन और 23 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी करने के इंतजाम किए गए हैं। जिले में 1460 स्थानों पर होलिका दहन की जाएगी। इस बार रमजान माह का शुक्रवार और होली धूलेंदी पर्व एक ही दिन पड़ रहे हैं। इससे प्रशासन सतर्क है। जिले के 10 थाना क्षेत्रों में आने वाले होलिका स्थलों को पांच जोन व 10 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटोंं की तैनाती की गई है। मिश्रित आबादी वाले 94 होलिका दहन स्थलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।इसके साथ ही होली रंग-गुलाल के दृष्टि से 44 स्थान हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए है। कोई अराजक तत्व समय से पहले होलिका दहन नहीं कर दे इसके लिए निगरानी के पूरे इंतजाम किए गए हैं। थाना स्तर से प्रत्येक स्थान पर ड्यूटियां निर्धारित की गई है। डॉयल 112 के साथ-साथ प्रर्याप्त क्यूआरटी मोबाइल की व्यवस्था की गई है। यातायात को भी सुचारू रूप से संचालन हेतु महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात व्यवस्था ड्यूटियां लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च :
बुधवार को डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा ने जिले के अन्य प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसबल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed