फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Those who criticize Mahakumbh are not Sanatan lovers

Agra News: महाकुंभ की आलोचना करने वाले सनातन प्रेमी नहीं

Mon, 24 Feb 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Those who criticize Mahakumbh are not Sanatan lovers
प्रेसवार्ता करते कौशिक महाराज। संवाद - फोटो : जैथरा में शहीद गेट पर ​शिक्षक के घर चोरी के ​बाद खुली पड़ी अलमारी, बक्से।
मैनपुरी। पुराण मनीषी कौशिक महाराज ने कहा कि दिव्य और भव्य महाकुंभ सभी सनातनियों के लिए गौरव की बात है। पूरा विश्व आज भारतीय संस्कृति को मान रहा है। महाकुंभ की आलोचना करने वालों को सनातन से प्रेम नहीं हो सकता।
विज्ञापन


शहर के नगला पजाबा में आयोजित प्रेसवार्ता में कौशिक महाराज ने कहा कि युवाओं का अध्यात्म की ओर जाना चाहिए। सोशल मीडिया के अधिक प्रयोग से युवा गलत दिशा में जा रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिव महापुराण की कथा गो संरक्षण और संवर्धन को समर्पित है। कथा जीवन जीने के सूत्र बताती है। गाय बचेगी तो संस्कृति बचेगी। सरकार गो संरक्षण के लिए अच्छे प्रयास कर रही है। मगर, देखरेख के अभाव में धन की बर्बादी हो रही है। महाकुंभ को लेकर कहा कि कुंभ की आलोचना करने वाले पंचांग और ग्रंथ के बारे में कुछ नहीं जानते। सनातन को जानने के लिए पंचांग और ग्रंथ को जानना होगा। महाकुंभ में उठी हिंदू राष्ट्र की मांग पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार में भी अच्छे कार्य हुए। प्रेसवार्ता में विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख सचिव पंडित रामदेव शास्त्री, कथा संयोजक डॉ. कौशलेंद्र दीक्षित, अध्यक्ष वैद्य डॉ. संजीव मिश्रा, मनीष चतुर्वेदी, आकाश तिवारी, संदीप चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुंभ में श्रद्धालुओं की मृत्यु दुखद

कौशिकजी महाराज ने कहा कि महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए सरकार ने भरपूर प्रयास किए। हादसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना भी गलत है। हम सब को भी सजग रहना चाहिए।



एक पक्षीय बात करते है अविमुक्तेश्वरानंद
कौशिकजी महाराज ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज विद्वान व्यक्ति हैं। लेकिन कभी-कभी वह एक पक्षीय बात करते हैं। किसी भी संत को किसी दल के लिए एक पक्षीय नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed