{"_id":"67ab8a82c7aba72d970752f8","slug":"those-who-broke-into-the-house-of-bjp-district-president-are-innocent-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-131823-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर में सेंध लगाने वाले बेसुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर में सेंध लगाने वाले बेसुराग
Tue, 11 Feb 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
मैनपुरी। शहर कोतवाली के मोहल्ला चौथियाना में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के घर में चोरों की सेंधमारी और उनके चाचा मोहित चतुर्वेदी के घर से लाखों रुपये के जेवर-नकदी चोरी की घटना से इलाके में दहशत है। लोगों का कहना है कि सत्ताधारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा। पुलिस 24 घंटे बाद भी इस वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में कुछ भी पता नहीं कर सकी है।
सोमवार को दिनदहाड़े भाजपा जिलाध्यक्ष के घर में चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। बराबर में रह रहे चाचा मोहित चतुर्वेदी के घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय सभी परिजन मथुरा के बरसाना एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई। अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की।
इलाके में नहीं सीसीटीवी, कैसे चोर आएंगे हाथ
मोहल्ला चौथियाना में पुलिस ने वारदात के संबंध में जांच की। मगर, वहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं। इसके चलते पुलिस का दिमाग चकरा गया है। पुलिस के सामने यह वारदात चुनौती बन गई है। इधर, इस इलाके की गलियां भी एक-दूसरे से जुड़ी हैं, जो कि कई रास्तों पर निकलती हैं। पुलिस यह भी पता नहीं कर सकी है कि चोर किस रास्ते से आए और किस रास्ते से वापस गए।
विज्ञापन
किसी परिचित का ही वारदात में हाथ होने की आशंका
राहुल चतुर्वेदी और उनके चाचा मोहित का परिवार मथुरा के बरसाना गया। इसके बाद उनके घरों में सेंधमारी की गई। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि इस वारदात में किसी परिचित का हाथ है, जिसको यह पता था कि परिवार के लोग घर में नहीं हैं। वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है।
अनसुलझी हैं कई घटनांए
कोतवाली क्षेत्र में 8 से अधिक ट्रांसफॉर्मर से तेल और कलपुर्जे चोरी की घटनाएं कोतवाली में दर्ज हैं, लेकिन खुलासे के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। खाद व्यापारी के घर से चौकीदार को गोली मारकर लूट करने वाले दो अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। महज दो अपराधियों को जेल भेज कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। इसके अलावा घरों से नकदी जेवर चोरी की कई वारदातें भी तक अनसुलझी हैं, बेचारे पीड़ित सिर्फ खुलासे की उम्मीद ही लगाए हुए हैं।