फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   This Lok Sabha election is to save democracy

Agra News: लोकतंत्र बचाने का है यह लोकसभा चुनाव

Sun, 07 Apr 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
This Lok Sabha election is to save democracy
लोकतंत्र बचाने का है यह लोकसभा चुनाव
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सपा के स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने के लिए है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। भाजपा देश में बने माहौल से घबराई हुई है। भाजपा से समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा का इस बार सरकार से जाना पूरी तरह तय है।


रविवार की शाम को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने दावा किया कि सपा प्रदेश में 50 सीटें जीतेगी। भाजपा को प्रदेश में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई के माध्यम से दबाव बना रही है। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर घोटाला किया गया है। प्रदेश में कानून का राज न होकर बुलडोजर का राज है। भाजपा को न्यायपालिका में भरोसा नहीं है। किसान गोवंश से परेशान है। युवा रोजगार पाने के लिए परेशान है। आम आदमी महंगाई से परेशान है। भाजपा शासन में केवल पूंजीपति ही खुश हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार दो चुने हुए मुख्यमंत्रियों को ईडी के माध्यम से जेल भेजा गया है। मतदाता सब कुछ देख रहा है। लोकसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को इसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन ही लहर चल रही है। इस बार भाजपा का सरकार से जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed