फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   third wave of corona latest updates four variants of covid found in Agra

कोरोना वायरस: आगरा में अल्फा, बीटा, गामा समेत आठ वैरिएंट का खतरा, बरतें विशेष सावधानी

Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
सार

आगरा में अब तक कोरोना के चार वैरिएंट मिल चुके हैं, लेकिन संभावित तीसरी लहर में आठ वैरिएंट का खतरा है। ऐसे में कोविड से बचाव के लिए नियमों को सख्ती से पालन करें। 

विज्ञापन
third wave of corona latest updates four variants of covid found in Agra
सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड नियमों की अनदेखी तीसरी लहर को न्यौता दे रही है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर में ताजनगरी में आठ वैरिएंट का खतरा है। इसमें से तीन वैरिएंट के मरीज मिल चुके हैं। एक अज्ञात वैरिएंट अभी भी पहेली बना हुआ है। ऐसे में विशेषज्ञ लोगों को टीकाकरण करवाने और मास्क-सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करने की सीख दे रहे हैं।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब की नोडल प्रभारी डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के ईटा, लोटा, कप्पा, लैम्ब्ड, अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और डेल्टा प्लस का खतरा बताया है। संगठन ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट का नाम दिया है। 
विज्ञापन


इसमें से आगरा में कोरोना वायरस का कप्पा वैरिएंट का एक और डेल्टा वैरिएंट के 17 मरीज मिल चुके  है। दक्षिण अफ्रीका वैरिएंट और अज्ञात वैरिएंट के  भी एक-एक मरीज मिले हैं। अप्रैल-मई में वायरस की दूसरी लहर में डेल्टा का कहर लोग देख चुके हैं, ऐसे में लोग पूरी तरह से सावधानी बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों से खतरा अधिक  
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिन वैरिएंट का तीसरी लहर में बताया है, उससे आगरा को अधिक खतरा है। यहां एतिहासिक स्मारक हैं और इसे निहारने के लिए विदेशी पर्यटक भी आ रहे हैं। ऐसे में इनसे कोरोना वायरस के विभिन्न वैरिएंट का होने का खतरा बना हुआ है। 

अभी मिले वैरिएंट
- जनवरी में कमला नगर की युवती में मिला था दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट
- मार्च में यमुनापार के ट्रेवल एजेंसी के कार चालक में मिला अज्ञात वैरिएंट
- 18 से 70 साल के 17 लोगों में कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट हुआ पुष्ट 
- मंटोला क्षेत्र के युवक में मिला कोरोना वायरस के कप्पा वैरिएंट

यह बरतें सावधानी
- 18 साल से अधिक की उम्र के लोग टीके की दोनों डोज लगवाएं। 
- टीके के बाद भी मास्क पहनना बंद न करें, सामाजिक दूरी बरतें।
- बेवजह यात्रा करने और अस्पतालों में जाने से बचें। 
- बच्चों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नहीं लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed