फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Third Tender Invited for Four Model Roads Under CM Grid Scheme in Agra

सीएम ग्रिड योजना: नगर निगम चार प्रमुख सड़कों की बदलेगी सूरत, तीसरी बार टेंडर; 200 करोड़ की है परियोजना

Sat, 13 Jun 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 10:14 AM IST
सार

सीएम ग्रिड योजना के तहत आगरा की चार प्रमुख सड़कों के उन्नयन के लिए नगर निगम ने तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। करीब 200 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रतिदिन पांच लाख लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Third Tender Invited for Four Model Roads Under CM Grid Scheme in Agra
नगर निगम आगरा

विस्तार

 मुख्यमंत्री शहरी सड़क उन्नयन योजना (सीएम ग्रिड) के तहत शहर की चार प्रमुख सड़कों के कायाकल्प के लिए नगर निगम ने तीसरी बार री-टेंडर आमंत्रित किए हैं। चीफ इंजीनियर की ओर से जारी इस निविदा के तहत कुल चार पैकेजों पर काम होना है।
विज्ञापन


जिन सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया है, उनसे हर दिन करीब पांच लाख लोग आवागमन करते हैं। पंद्रह महीने में इन सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल, सरकार ने चार सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया था। इसके लिए करीब दो सौ करोड़ रुपये खर्च होने थे।
विज्ञापन


योजना में मारुति एस्टेट क्रॉसिंग से हनुमान मंदिर 100 फीट रोड (1.64 किमी), इंदिरापुरम क्रॉसिंग से एकता पुलिस चौकी रोड (1.57 किमी), जेसीबी शोरूम से शास्त्रीपुरम क्रॉसिंग रोड (2.2 किमी) और एत्माद्दौला से शहादरा चुंगी नुनिहाई रोड (1.6 किमी) का उन्नयन और विकास शामिल है। ठेकेदारों को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अगले 5 वर्षों तक सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। 16 जून को लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित यूरीडा कार्यालय पर एक प्री-बिड बैठक होगी, जहां तकनीकी पहलुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी योग्य फर्मों और ठेकेदारों को अपने ई-बिड ऑनलाइन जमा करने के लिए 1 जुलाई तक का समय दिया गया है। उसी दिन दोपहर 3 बजे इन टेंडरों को खोला जाएगा। मुख्य अभियंता सिविल अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दो बार टेंडर में तीन से कम आवेदन आने की वजह से पुन: टेंडर कराया गया है। तीसरी बार सिंगल आवेदन आने पर भी टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed