आगरा: बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के मरीजों को आज से लगेगा कोरोना टीका
- एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल में निशुल्क, चौहान नर्सिंग होम में टीके के लिए देने होंगे 250 रुपये
- पहचान पत्र और डॉक्टर का पर्चा दिखाकर लगवा सकेंगे टीका, मौके पर ही होगा पंजीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सोमवार से कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और गंभीर रोग से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के मरीजों को टीका लगेगा। सरकारी बूथों टीका निशुल्क लगेगा, निजी अस्पताल में 250 रुपये देने होंगे। पहचान पत्र और चिकित्सक का पर्चा लाना जरूरी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और कालिंदी विहार स्थित चौहान नर्सिंग होम को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में टीकाकरण निशुल्क लगेगा।
चौहान नर्सिंग होम में लाभार्थियों को 250 रुपये देने होंगे। यहां पर 100-100 वाइल भेजी गई हैं। एक वाइल से 10 लोगों को टीका लग सकेगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण चलेगा। आगे की तिथि के लिए सोमवार से वैक्सीनेटर एप शुरू हो जाएगा। प्लेस्टोर से डाउनलोड कर इस पर पंजीकरण करा सकते हैं।
पहचान पत्र देखकर मौके पर ही पंजीकरण
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि उम्र के लिए आधार कार्ड संख्या, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड और हाईस्कूल की मार्कशीट में से कोई एक और 10 साल से अधिक समय से बीमारी से जूझ रहे मधुमेह रोगी, आठ महीने से कैंसर पीड़ित, एक साल में दिल का दौरा पड़ने वाला भर्ती मरीज, अनियंत्रित मधुमेह, दो साल से गंभीर सांस रोगी, दिल, किडनी, लिवर, थैलेसीमिया, एचआइवी पीड़ित मरीज, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है, वह साथ में चिकित्सक का पर्चा भी लेकर आएं।
चार को छूटे हुए 2397 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को लगेगा टीका
जिले में कोरोना वायरस का टीका लगवाने से छूटे हुए 2397 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को चार मार्च को टीका लगेगा। 40 बूथों पर इसकी व्यवस्था की गई है। इनको फोन पर संदेश भेज दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण में टीका लगवाने से रह गए 2397 कर्मचारियों को फिर से मौका दिया है। 40 बूथों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीका लगेगा। अगले दिन पांच मार्च को 1977 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। इनके लिए 32 बूथों पर इंतजाम किया गया है।