फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   third and last phase of municipal election in up

निकाय चुनाव का आखिरी चरण, एटा-फिरोजाबाद में 2188 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

Tue, 28 Nov 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा/फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला एटा/फिरोजाबाद Updated Tue, 28 Nov 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
third and last phase of municipal election in up
तीसरे और ‌आखिरी चरण का मतदान बुधवार को होगा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में निकाय चुनाव के तीसरे और ‌आखिरी चरण का मतदान बुधवार को होगा। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल के फिरोजाबाद और एटा जिले में वोट डाले जाएंगे। यहां करीब 10 लाख मतदाता 2188 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।  
विज्ञापन


एटा जिले की नौ नगर निकाय सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। यहां 214505 मतदाता 108 अध्यक्ष और 665 वार्ड सदस्यों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिले की चार नगर पालिका एटा, अलीगंज, जलेसर और मारहरा में चार अध्यक्ष और 100 वार्ड सभासदों के लिए मतदान होगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पांच नगर पंचायत सकीट, राजा का रामपुर, निधौलीकलां, अवागढ़ और जैथरा के लिए पांच अध्यक्ष और 53 वार्ड सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका एटा में 105708 मतदाता 34 मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

third and last phase of municipal election in up
तीसरे और ‌आखिरी चरण का मतदान बुधवार को होगा - फोटो : उमेश राठौर
वहीं फिरोजाबाद के सात निकायों में एक मेयर और तीन पालिका व तीन पंचायतों के अध्यक्ष व 181 पार्षद पद के लिए मतदान होगा। सात लाख के करीब मतदाता मतदान अपने-अपने नगर की नई सरकार का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन ने 17 जोन और 62 सेक्टरों में बांटते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया है। अध्यक्ष के 88 और पार्षद व सभासद पद के 1327 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed