{"_id":"687d29d49a7976cee801ae86","slug":"thieves-weaved-a-trap-to-confuse-the-police-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-141713-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस को उलझाने के लिए चोरों ने बुना जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस को उलझाने के लिए चोरों ने बुना जाल
Sun, 20 Jul 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। इटावा के चांदी कारोबारियों की कार से 12 किलो चांदी चोरी करने वाले चोर बस में बैठ कर इटावा की ओर चले गए। सीसीटीवी से मिले सुराग से पता चलती है कि वारदात के बाद चोर ऑटो में बैठ कर भांवत चौराहे तक गए। उसके बाद वापस करहल चौराहे पर आए। वहां से बस में बैठ कर इटावा की ओर चले गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमें शातिर चोरों की तलाश में जुटी हैं।
इटावा के गाड़ीपुरा निवासी चांदी कारोबारी जितेंद्र कुमार शनिवार को साथी राहुल वर्मा के साथ मैनपुरी चांदी की अंगूठियां व अन्य माल सराफा दुकानदारों को बेचने आए थे। दोपहर करीब 3 बजे वह करहल चौराहे स्थित दुकान पर कार खड़ी कर बात कर रहे थे। इस दौरान दो चोरों ने कार में रखे दो बैग चोरी कर लिए थी। कारोबारियों के अनुसार करीब 12 किलो से अधिक चांदी की अंगूठियां रखी थी। कुछ नकदी भी बैग में रखी थी।
वारदात के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। हालांकि दर्ज एफआईआर में चांदी का वजन व कीमत नहीं खोली गई है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में तीन टीमें चोरों की तलाश में जुटी हैं। जानकारी मिली है कि पुलिस को सीसीटीवी से अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। वारदात अंजाम देने के बाद दोनों एक ऑटो में बैठ कर भांवत चौराहा की ओर गए। भांवत चौराहा पहुंचने के बाद एक व्यक्ति से बात की, वह उनका साथी था, या राहगीर। इसको लेकर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। टीमें चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। हालांकि सीसीटीवी से चोरों के बारे में मिली जानकारी की किसी अधिकारी ने औपचारिक पुष्टि नहीं की है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस लगातार प्रयास में है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।