{"_id":"5c7ccf7fbdec2211a00c922a","slug":"thieves-trying-to-break-another-atm-in-fatehpur-sikri","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सीकरी में एक और एटीएम तोड़ने की कोशिश, 9 दिन में दूसरी घटना मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरी में एक और एटीएम तोड़ने की कोशिश, 9 दिन में दूसरी घटना मचा हड़कंप
Mon, 04 Mar 2019 12:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
फतेहपुर सीकरी में आगरा-जयपुर मार्ग पर किरावली के एक डिग्री कॉलेज के समीप लगे एटीएम को उखाड़ ले जाने और कैश लूटने की घटना का अभी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इससे पहले ही शनिवार की रात बदमाशों ने एक और एटीएम से कैश चोरी करने का प्रयास किया।
आगरा-जयपुर हाईवे पर मोड़ बाईपास भरतपुर क्रॉसिंग के समीप लगे इंडिकैश बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने एटीएम केबिने में लगा कैमरा तोड़ डाला। पर, कैश भुगतान करने वाली मशीन को नहीं तोड़ सके।
लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई। खबर लगते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी वेगपाल सिंह ने आकर छानबीन की। ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई। बता दें कि सीकरी कस्बा एवं हाईवे पर करीब छह बैंकों के एटीएम लगे हुए हैं। बैंक प्रशासन ने इन्हें यूं ही छोड़ रखा है। किसी भी एटीएम पर सुरक्षा कर्मी की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि हाईवे पर ही एक कालेज गेट के बगल लगे एटीएम को 24 फरवरी की रात बदमाश उखाड़ ले गए थे। यह एटीएम रसूलपुर गांव के समीप खेत में तोड़कर फेंका मिला। इस दौरान बदमाश 1.76 लाख रुपये लूट लिया था।