{"_id":"5df60ff58ebc3e87b3688f33","slug":"thieves-tried-to-break-atm-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: एटीम तोड़ने में नाकाम होने पर सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, डीवीआर चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: एटीम तोड़ने में नाकाम होने पर सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, डीवीआर चुरा ले गए चोर
Mon, 16 Dec 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
इसी एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के कचहरी मार्ग स्थित इंडिया वन का एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश की गई। नाकाम हुए चोरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर उठा ले गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र में कचहरी मार्ग पर शनिवार रात इंडिया वन एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया। पहले एटीएम को तोड़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब नाकाम हो गए तो वहां लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया।
चोर तोड़फोड़ करने के साथ ही एटीएम में लगा डीवीआर चोरी कर ले गए। इस वारदात से पूर्व चोरों ने एटीएम के बाहर रखे एक खोखा की टीन काटकर उसमें रखी करीब पांच सौ रुपये की नकदी और एक हजार कीमत का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
दुकानदार गांव अहिरवा निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि उसने थाने में तहरीर दी है। वहीं इस बारे में जब सीओ सिटी अभय नरायन से जानकारी ली गई तो उन्होंने घटना के बारे में जानकारी से इनकार किया।

घटना को छिपाती रही कोतवाली पुलिस
एटीएम तोड़ने की कोशिश की गई, इसकी सूचना पर रविवार की सुबह यूपी 112 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर गए थे, लेकिन कोतवाली पुलिस घटना को दबाती रही।
इस बीच खोखा संचालक से बात की तो उसने चोरी की वारदात के बारे में जानकारी दी। कुछ देर बाद एटीएम में कैश डालने वाले करहल रोड निवासी संजय सिंह भी वहां आ गए। उन्होंने एटीएम में हुई तोड़फोड़ की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
इंस्पेक्टर कोतवाली पीआर शर्मा ने बताया कि एटीएम में किसी ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा है। पुलिस मौके पर जांच करने गई थी। अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।