{"_id":"6274bf25b664cb5a717dfedc","slug":"thieves-targeted-two-houses-near-the-police-post-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस चौकी के पास चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण और नगदी की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस चौकी के पास चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण और नगदी की पार
Fri, 06 May 2022 11:54 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 May 2022 11:54 AM IST
सार
नौहझील क्षेत्र के गांव हसनपुर में चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल से पुलिस चौकी महज 100 मीटर दूरी पर है। इसके बावजूद सूचना के तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे क्षेत्रीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान देखती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव हसनपुर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी और किसान के घर को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से करीब 20 लाख रुपये नकदी और जेवरात चुरा ले गए। चोरी की वारदात की सूचना के बाद भी नौहझील पुलिस नहीं पहुंची। इस पर लोगों ने रोष जताया।
विज्ञापन
रात चोरों ने गांव हसनपुर में रिटायर फौजी शंकरलाल हवलदार और सतवीर सिंह उर्फ सत्तो चौधरी के घर को निशाना बनाया। वारदात की रात शंकरलाल मथुरा थे। घर पर उनका पुत्र सौरभ व पुत्रवधू थी, जो एक कमरे में सोए थे। चोरों ने सौरभ के कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी से 2.65 लाख रुपये की नकदी और सात लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए।
विज्ञापन
पास में ही सतवीर सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के संग 4 मई को बाबा जाहरवीर के दर्शन करने गए सतवीर की पुत्रवधू मंजू व छोटे-छोटे बच्चे घर में अकेले थे। वारदात के बाद दोनों घरों में सन्नाटा छाया हुआ है। चोर यहां से करीब 8 लाख रुपये के जेवरात और 8 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। सूचना के बाद भी नौहझील पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन