फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves targeted a jewelry shop.

Agra News: चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान को बनाया निशाना

Sun, 21 Jun 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted a jewelry shop.
चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी टली
पिनाहट। कस्बा पिनाहट के रामलीला रोड स्थित शुक्रवार की रात को एक सर्राफा दुकान में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। दुकान के शटर पर लगे मजबूत डबल लॉक को अज्ञात चोर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस को देखकर चोर भाग गए।
विज्ञापन


कस्बा निवासी नवल किशोर पुत्र रामजी लाल की रामलीला रोड पर रामजी लाल नवल किशोर ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। व्यापारी ने बताया कि शुक्रवार रात चोर दुकान की छत के रास्ते अंदर घुस आए। दुकान के भीतर पहुंचने के बाद चोरों ने तिजोरी तक पहुंचने के उद्देश्य से मुख्य शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। शटर पर सेंटर और साइड लॉक सहित मजबूत डबल लॉक होने के कारण वे शटर खोलने में असफल रहे। इसी बीच गश्त कर रही पुलिस को देख चोर भाग गए। व्यवसायी नवल किशोर ने बताया कि इससे पहले 26 मई को भी चोरों ने दुकान का जंगला तोड़ने का प्रयास किया था। लगातार दूसरी बार दुकान को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों में भय और आक्रोश है। पीड़ित ने थाना प्रभारी पिनाहट को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जल्द खुलासे और गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed