फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole mobiles worth eight lakh rupees from the shop near police chowki in agra

आगरा: पुलिस चौकी के पास दुकान से 10 लाख रुपये के मोबाइल चोरी, ऑटो से आए थे चोर

Thu, 28 Oct 2021 06:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Oct 2021 06:42 PM IST
सार

आगरा में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। थाना शाहगंज क्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात को पुलिस चौकी के पास मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। दुकान से करीब 10 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए गए।

विज्ञापन
Thieves stole mobiles worth eight lakh rupees from the shop near police chowki in agra
दुकान में पड़े मोबाइल के खाली डिब्बे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की सराय ख्वाजा पुलिस चौकी के पास स्थित दुकान से बदमाश बुधवार रात को शटर काटकर 50 मोबाइल चोरी कर ले गए। इनकी कीमत करीब दस लाख रुपये है। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।

विज्ञापन


खेरिया मोड़ के रहने वाले मनीष कुशवाहा की दुकान पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूर है। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दुकान के बाहर एक ठेल विक्रेता आया। उसने देखा कि दुकान का शटर कटा हुआ है। इसकी जानकारी मनीष को फोन कर दी। 
विज्ञापन


इस बीच आसपास के दुकानदार भी जमा हो गए। दुकान पर पहुंचे मनीष ने बताया कि बदमाश 50 मोबाइल चोरी कर ले गए हैं और उनके डिब्बे व चार्जर फेंक गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में बदमाश रात 3:30 बजे एक ऑटो से आते दिखाई दिए। इसमें सात से आठ लोग नजर आए। सभी ने मास्क और कैप लगा रखी है। सभी शटर काटकर अंदर गए और 45 मिनट में घटना को अंजाम दिया। इसके मोबाइल लेकर सभी ऑटो से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed