{"_id":"6190d0052a8a7200cd743d25","slug":"thieves-stole-four-goats-from-the-car-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: घर से चार बकरियों को चुरा ले गए कार सवार चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: घर से चार बकरियों को चुरा ले गए कार सवार चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
Sun, 14 Nov 2021 02:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:29 PM IST
सार
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कार सवार बकरियों को चुरा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कार में बकरी को डालता चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में रविवार तड़के कार सवार चोरों ने एक मकान में चोरी की। चोर इस मकान से नकदी और चार बकरियां चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के गांव गोरा पाड़ा निवासी होतम सिंह पुत्र रामदास के घर के बाहर सुबह तीन बजे एक कार आकर रुकी। कार से दो युवक उतरे और घर में घुस गए। कुछ देर बाद दोनों घर से निकलते हैं। उनके हाथ में बकरियां की रस्सी होती है।
विज्ञापन
इसी दौरान कार में बैठा युवक कार आगे ले जाता है। दोनों युवक कार में बकरियों डाल देते और बैठकर फरार हो जाते हैं। घटना की जानकारी रविववार सुबह हुई, जब परिवार के लोग जागे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन