फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole cash including jewelery worth lakhs of rupees from Jivani Nagar

जीवनी नगर से लाखों रुपये आभूषण सहित नकदी चुरा ले गए चोर

Sun, 01 Aug 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash including jewelery worth lakhs of rupees from Jivani Nagar
टूंडला में रिटायर्ड फौजी के घर हुई चोरी के मामले में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर के जीवनी नगर में रिटायर्ड फौजी के घर शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और स्कूटी आदि सामान चुरा लकर ले गए। इस दौरान परिजन घर में सोते रहे और वारदात की भनक तक नहीं लगी। सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नगर के जीवनी नगर ब्लूवेल स्कूल के निकट निवासी राज कुमार पुत्र स्व. रामसिंह चौहान मूलरूप से थाना नारखी के गांव पिपरौली के है। वह फौज के रिटायर्ड सूबेदार हैं। शनिवार रात वह परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। देररात चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने कमरों में लगे ताले तोड़कर एक हीरे की अंगूठी, चार सोने की अंगूठी, जंजीर, सोने का हार, तीन बालियां, लैपटॉप, स्कूटी एवं घड़ी सहित अन्य सामान और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

इस दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को चोरों के आने भनक तक नहीं लगी। सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। राजकुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की और फॉरेंसिक टीम भी बुलाई। टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए फिंगर प्रिंट आदि लिए। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed