फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole cash by breaking the locks of the broker shop in mainpuri

Mainpuri: आढ़त की दुकान के ताले तोड़ 2.50 लाख की नकदी चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर

Sun, 18 Sep 2022 04:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 04:34 PM IST
सार

भोगांव में पडुआ रोड स्थित एक दुकान से मेन गेट का कुंडा तोड़कर अज्ञात चोरों ने ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।

विज्ञापन
Thieves stole cash by breaking the locks of the broker shop in mainpuri
चोरों ने ताला तोड़कर नकदी चोरी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव में पडुआ रोड स्थित एक आढ़त की दुकान के ताले तोड़ कर चोरों ने करीब 2.50 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। रविवार की सुबह सूचना मिलने के बाद सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित व्यवसायी ने घटना के संबंध में तहरीर दी है।

विज्ञापन


भोगांव के मोहल्ला जैन मंदिर के रहने वाले सौरभ जैन किसी काम से बाहर गए हुए थे। शनिवार को उनकी पडुआ रोड स्थित आढ़त को पार्टनर योगेश यादव बंद करने के बाद घर चला गया था। रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा दुकान से सटे कमरे का भी ताला टूटा मिला। कमरे में एक थैला में रखे करीब 2.50 लाख रुपये भी गायब थे। 

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

आढ़त से चोरी की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जब दुकान में लगे सीसीटीवी देखना चाहा तो पता चला कि चोर डीवीआर भी साथ ले गए हैं। जानकारी पर सीओ विजय प्रताप ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से जानकारी ली। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम ने क्षेत्र में आसपास सुरागकशी की, वहीं फॉरेंसिक की टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीवीआर भी ले गए चोर

आढ़त पर चोरी की वारदात अंजाम देने वाले चोर बेहद शातिर निकले। लाखों रुपये की चोरी करने के बाद वह तख्त के सहारे कुछ ऊंचाई पर लगे डीवीआर को ही उखाड़ कर ले गए। दुकान में सुरक्षा के लिहाज से कुल आठ सीसीटीवी लगे हुए हैं। लेकिन डीवीआर न होने की वजह से चोरों के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका। फिलहाल इस घटना में पुलिस के पास चोरी की वारदात अंजाम देने वालों के संबंध में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी या सबूत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed