फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole cash and jewelry from the businessman closed house near police station in mathura

मथुरा: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी के बंद मकान से 35 लाख की चोरी, बेटी की शादी में गया था परिवार

Sun, 24 Apr 2022 09:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 09:08 PM IST
सार

कस्बा राया में थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी का मकान है। शनिवार को व्यापारी परिवार के साथ बेटी की शादी करने गोवर्धन गए थे। मकान में ताला लगा हुआ है। रात में किसी वक्त चोरों ने ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelry from the businessman closed house near police station in mathura
थाना राया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना राया से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़ 12 लाख रुपये की नकदी और करीब 23 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। परिवार के लोग बेटी की शादी करने गोवर्धन गए थे। रविवार को घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


कस्बा राया में हाथरस-मथुरा मार्ग पर सुशील अग्रवाल का मकान है। शनिवार को उसकी पुत्री पूजा की शादी थी। परिवार के लोग दोपहर एक बजे मकान बंदकर गोवर्धन चले गए। उनके जाने के बाद चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस आए। अलमारी का ताला तोड़कर 12 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। रविवार सुबह 10 बजे सुशील का पुत्र सजल आया तो मकान के दरवाजे खुला देख दंग रह गया। 

विज्ञापन

कमरों में बिखरा पड़ा था सामान 

दो कमरों में अलमारी भी खुली पड़ी थी। सामान बिखरा पड़ा था। चोर सामान को बाहर बरामदे में बिछे पलंग की चादर में लपेट कर ले गए। जानकारी होते ही परिजन गोवर्धन से लौटे और पुलिस को सूचना दी। सीओ महावन रविकांत पाराशर, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, एसएसआई शिव कुमार, कस्बा प्रभारी रविंद्र सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों से घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। चोरी की जानकारी मिलते ही पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष किशन सराफ, मंत्री चंद्र प्रकाश अग्रलाल, राजकुमार अग्रलाल, भूपेश अग्रवाल, हर्षकांत गर्ग, अभिषेक पाराशर, पवन अग्रलाल आदि मौके पर पहुंच गए। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। सीओ महावन ने बताया पुलिस घटना की जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

खुशी का माहौल मायूसी में बदला

बेटी की शादी के बाद सुशील का परिवार खुशियां मना रहा था। सब कुछ ठीक हो गया, लेकिन जब लौट कर राया आए तो पता चला की सब कुछ लुट चुका है। घटना की जानकारी होते ही परिवार में मायूसी छा गई। पीड़ित परिवार घटना के खुलासे के लिए बार-बार हाथ जोड़ कर विनती करते नजर आए।

नजदीकी व्यक्ति का हाथ

कस्बा राया में हुई चोरी की घटना के पीछे किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ माना जा रहा है। चोरों ने केवल उन अलमारियों को खोला है जिनमें नकदी और सामान रखा था। साथ ही केवल बड़े नोटों की गड्डियों को उठाया है। दस रुपये के नोटों की गड्डियों को छुआ तक नहीं है। महंगे आभूषण और महंगा सामान ही चोर ले गए हैं। बाकी बहुत सामान वहीं छोड़ गए हैं। पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से नजर रख रही है। परिजनों से जानकारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed