फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole cash and jewellery from potato farmer house in Agra

Agra: आलू किसान के घर में चोरों ने की लाखों की चोरी, एक सप्ताह पहले ही बैंक से लिया था 10 लाख का लोन

Wed, 23 Nov 2022 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 06:22 PM IST
सार

आलू किसान ने एक सप्ताह पूर्व ही बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन की रकम और जेवरात संदूक में रखे थे। घर में घुसे चोर संदूक उठा ले गए। बुधवार की सुबह संदूक गांव के बाहर पड़ा मिला।  

विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery from potato farmer house in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नादउ में मंगलवार तड़के चोर छत के रास्ते आलू किसान के घर घुस गए। इसके बाद संदूक में रखे 10 लाख रुपये और 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर में सामान बिखरा पड़ा देख होश उड़ गए। चोरी की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


नादऊ निवासी रामकिशन आलू किसान हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व घर के पास प्लॉट खरीदने के लिए बैंक से 10 लाख रुपये केसीसी लोन करवाया था। उन्होंने यह धनराशि  अपनी पत्नी मछला देवी को दे दी थी। पत्नी ने रकम को संदूक में रख दिया। मंगलवार की रात को रामकिशन और पत्नी मछला देवी अपने कमरे में सो गए। उसी कमरे में संदूक भी रखा हुआ था।

विज्ञापन

तड़के करीब तीन बजे हुई वारदात 

पास के कमरे में उनका बेटा आशीष अपनी पत्नी और दूसरे कमरे में रामेश्वर अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे। मंगलवार की तड़के सुबह तीन बजे चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गए। जिस कमरे में रामकिशन और उनकी पत्नी मछला देवी सो रही थी। उसी कमरे में चोर घुस गए। कमरे में रखे रुपये और जेवरात से भरे संदूक को चोर उठा ले गए। जाते समय चोरों घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे करीब जब मछला देवी की नींद खुली तो कमरे में संदूक न देख होश उड़ गए। उन्होंने पति रामकिशन को जगाया। आनन फानन सभी लोगों ने संदूक की खोजबीन शुरू कर दी। जब संदूक कहीं नहीं मिला तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। रामकिशन ने बताया कि संदूक में केसीसी लोन के नौ लाख 80 हजार रुपये, करीब 100 ग्राम सोना और चांदी के जेवरात रखे। जेवरात की कीमत 12 लाख रुपये बताई है। 

गांव के बाहर पड़ा मिला संदूक 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। इसके बाद चोरों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने गांव में लगे कई घरों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। खाली संदूक गांव के बाहर पड़ा मिला। पीड़ित ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रमित आर्या का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed