फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole cash and Jewellery from businessman house in Mathura

मथुरा: चोरों ने घर में घुसकर व्यापारी परिवार को स्प्रे से किया बेहोश, दो लाख की नकदी-जेवरात चोरी

Sun, 12 Dec 2021 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 06:40 PM IST
सार

मथुरा में सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार को रात को चोरों ने सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं गोवर्धन में परचून की दुकान से सामान चोरी कर लिया गया। 

विज्ञापन
Thieves stole cash and Jewellery from businessman house in Mathura
अपराध

विस्तार

मथुरा के सदर बाजार की अशोक विहार कॉलोनी में चोरों ने एक व्यापारी के घर को निशाना बनाया। सीढ़ियों के सहारे घर में घुसे चोर दो लाख रुपये की नकदी, जेवरात और मोबाइल चुरा ले गए। वारदात से पहले चोरों ने घर में सो रहे गृहस्वामी और उनके परिजनों को स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया था। रविवार सुबह जब दरवाजे का ताला टूटा देखा तो सभी दंग रह गए। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने जांच की।

विज्ञापन

थाना सदर बाजार की अशोक विहार कॉलोनी निवासी विशाल गर्ग की सदर में मोबाइल रिचार्ज और एसेसरीज की दुकान है। शनिवार की देर रात पूरा परिवार इत्मीनान से सो रहा था। इसी बीच रात को सीढ़ियों के सहारे घर में घुसे चोरों ने स्प्रे करके व्यापारी और उसके परिवार को बेहोश कर दिया। इसके बाद व्यापारी की पैंट में रखे 18 हजार रुपये की नकदी और ड्रेसिंग टेबिल पर पड़े पत्नी के जेवरात, मोबाइल चोरी कर लिए। इसके बाद चोर सीढ़ियों के सहारे से निकल गए। 
विज्ञापन

सुबह चला चोरी की घटना का पता 
छत पर व्यापारी की पैंट और कमीज को छोड़ गए। सुबह व्यापारी की मां मीरा ने सीढ़ियों के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो दंग रह गईं। बेटे को उठाया तो छत पर देखा तो व्यापारी के कपड़े पड़े हुए थे। ड्रेसिंग टेबिल पर रखे पत्नी के जेवरात भी नहीं थे। व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करके चोरी का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन में परचून की दुकान में चोरी
कस्बा गोवर्धन में सकरवा मार्ग स्थित गिरिराज प्रसाद की परचून की दुकान में अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है। 

दुकानदार गिरिराज प्रसाद ने बताया कि पहले भी दुकान से चोरी हो चुकी है। शनिवार रात को चोरों ने करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। उधर, थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया दुकान में चोरी हुई है। सीसीटीवी में आरोपियों की पहचाना कराकर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed