फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole cash and jewelery from a locked house

Agra News: बंद मकान से चोरों ने नकदी व आभूषण किए चोरी

Sat, 25 Feb 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery from a locked house
सोरोंजी। तीर्थंनगरी के कटरामठ मोहल्ले में उर्मिला इंटर कॉलेज मार्ग पर चोरों ने एक बंद मकान से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। परिवारीजन एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब वह शुक्रवार की शाम वापस आए तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। तुलसीदास इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील कुमार अपने परिवार के साथ सिकंद्राराऊ एक वैवाहिक कार्यक्रम शामिल होने बुधवार को गए थे। जब वह वापस आए तो उनके मकान के गेट का कुंदा टूटा हुआ था। वहीं कमरे में सामान भी इधर उधर विखरा हुआ था। बक्सा का ताला भी टूटा हुआ था। चोरी की जानकारी होने पर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। सुनील कुमार ने बताया कि चोर उनके मकान से 10 रुपये मूल्य की साड़ी, 20 हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होने मकान में चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उनके द्वारा पुलिस को मकान में चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed