{"_id":"64bebf6a3d22d17a2d07e119","slug":"thieves-steal-ten-lakhs-by-entering-cold-drink-godown-in-agra-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोल्ड ड्रिंक गोदाम में घुसकर पहले तोड़ा सीसीटीवी...10 लाख की चोरी की, फिर भी तीसरी आंख से बच ना सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोल्ड ड्रिंक गोदाम में घुसकर पहले तोड़ा सीसीटीवी...10 लाख की चोरी की, फिर भी तीसरी आंख से बच ना सके
Mon, 24 Jul 2023 11:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:44 PM IST
सार
Agra News: कोल्ड ड्रिंक गोदाम में घुसकर पहले तोड़ा सीसीटीवी फिर 10 लाख रुपये पार किए। इसके बाद भी तीसरी आंख से आरोपी बच ना सके।
विज्ञापन
थाना ताजगंज, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार रात को चोरों ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में 10 लाख की चोरी की। छह सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। फिर भी वारदात दो कैमरों में कैद हो गई। सोमवार सुबह घटना का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
वारदात ताजगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर में हुई। न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर निवासी धर्मेंद्र अग्रवाल का पुष्प नगर में कोल्ड ड्रिंक का गोदाम है। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार और रविवार को बैंक बंद थे। इस कारण गोदाम में दो दिन का कैश रखा हुआ था। तकरीबन 10 लाख रुपये थे। सोमवार सुबह कर्मचारी गोदाम पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
विज्ञापन
गोदाम का ताला टूटा मिलने पर वारदात का पता चला। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इसमें दो कैमरों के फुटेज में दो चोर नजर आए। रविवार रात 12 बजे चोर आए थे। गोदाम के मुख्य दरवाजे को फांदकर प्रवेश किया। बाद में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया।
यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल
गल्ले में रखे 10 लाख रुपये ले गए। आठ में से छह सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। दो कैमरे छिपी हुई जगह पर होने की वजह से बच गए। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।