फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves steal gold jewellery and cash from farmer's house in Barhan Agra

Agra: बरहन में किसान के घर से लाखों का सामान चोरी, 40 तोला सोना समेत घी भी ले गए चोर

Mon, 28 Nov 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 07:35 PM IST
सार

किसान परिवार के तीन घरों के दरवाजों की कुंडी काटकर चोरी की गई। चोर लाखों रुपये के गहने, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान उठा ले गए।

विज्ञापन
Thieves steal gold jewellery and cash from farmer's house in Barhan Agra
पुलिस ने की जांच-पड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहल क्षेत्र के गांव नगला रुंध में रविवार की रात किसान परिवार के तीन घरों के दरवाजों की कुंडी काटकर चोरी की गई। चोर लाखों रुपये के गहने, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह जागने पर हुई। सूचना पर एसपी देहात, सीओ ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


गांव नगला रुंध में राजकुमार, छत्रपाल और धर्मवीर एक ही परिवार के हैं। इनके घर भी एक ही परिसर में बने हुए हैं। तीनों के घरों की दीवारें एक दूसरे से सटी हुई है। रविवार की रात बाउंड्रीवाल कूदकर चोर भीतर घुस गए। कमरों की कुंडी काटकर तीनों घरों में चोरी की। 
विज्ञापन


राजकुमार के मुताबिक चोर करीब 40 तोले सोने एवं ढाई किलो चांदी के गहनों के अलावा चार टिन घी, बर्तन, कपडे़ आदि सामान ले गए हैं। सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। तीन घरों में चोरी की सूचना पुलिस के अधिकारी और थानाध्यक्ष पहुंचे और जांच की। एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित से तहरीर मांगी गई है। थानाध्यक्ष को जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात एक बजे के बाद की है वारदात 

पीड़ित छत्रपाल त्यागी ने बताया कि वह रात 11 बजे के बाद खेत से आया था। परिवार के अन्य सदस्य भी रात 11 और 12 बजे के बीच ही खेतों से घर आए थे। बताया कि आधी रात तक कोई घटना नहीं हुई थी। इससे आशंका है कि रात एक बजे के बाद ही चोर उनके यहां आए होंगे। 

वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि तीनों घरों में कुल 35 लोग रहते हैं। घटना के समय यदि उनमें से कोई जाग जाता तो चोरों और परिवारीजनों के बीच संघर्ष भी संभव था। वहीं छत्रपाल ने बताया कि पुलिस के साथ वह कमरों में चला गया था, तो थानाध्यक्ष बरहन ने डांटकर बाहर निकाल दिया था। उसे धमकी भी दी।    

चप्पे चप्पे पर सो रहे थे परिजन 

तीन मंजिल बने मकानों में रहने वाले तीनों परिवारों के लोग घर के बरामदे से लेकर विभिन्न कमरों में सो रहे थे। इसके बाद भी चोरों ने कमरों के दरवाजों की कुंडियों को काटा और बर्तन आदि सामान भी उठा ले गए। इसके बाद भी परिवार के किसी भी सदस्य की नींद नहीं टूटी। इसे लेकर भी लोग अचंभित हैं। वहीं जांच के दौरान खोजी कुत्ता घटनास्थल से बाउंड्रीवाल के दोनों गेटों की तरफ गया। इसके बाद वह बाहर सड़क पर बरहन मोड तक जाकर वापस लौट आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed