Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves riding in a car opened fire after being chased

Agra News: कार सवार चोरों ने पीछा करने पर की फायरिंग

Mon, 02 Oct 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Thieves riding in a car opened fire after being chased
कार सवार चोरों ने पीछा करने पर की फायरिंग
विज्ञापन

- गणेश पांडाल से मशीनें चोरी कर भाग रहे थे चोर

संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। जसराना रोड पर लगे एक पांडाल में रखी तीन मशीने कार सवार चोर ले गए। जानकारी होने के बाद जब ग्रामीणों ने पीछा किया तो चोरों ने फायरिंग कर दी। उक्त घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई।
कस्बा के जसराना रोड पर स्थित नीतू गुप्ता के आवास के बाहर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई थी। 10 दिन तक पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार की रात को भंडारा का आयोजन हुआ। उसी रात को कार सवार चोरों ने पांडाल में लगी तीन मशीने चोरी कर लीं। मशीनों को कार में रख कर भागने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने चोरों की इस हरकत को देख लिया। जब कार सवार चोरों का पीछा किया तो चोरों ने फायरिग कर दी। फायरिंग होता देख ग्रामीण रुक गए। पीडि़त अजय कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पीड़ित ने बताया की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सीओ विजय पाल का कहना है कि जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




शराबी ने फेंके ईंट पत्थर
कुरावली। गांव जुन्हैसा में एक शराबी ने एक घर में ईंट पत्थर फेंके। पीड़ित सत्येंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि गांव निवासी आरोपी शनिवार की रात शराब पीकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर ईंट पत्थर फेंके। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। एक शिकायत गांव गुलालपुर निवासी सचिन ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शनिवार की शाम वह घर के बाहर था। तभी गांव निवासी हेम सिंह, रोहित, सुनील आकर गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज कर विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी।

झगड़ा कर रहा युवक गिरफ्तार
कुरावली। गांव गुलालपुर में खेत की मेड़ काटने के विवाद में एक महिला की पिटाई की गई। पीड़िता प्रेमलता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि गांव निवासी सुनील ने झगड़ा किया। शिकायत के बाद पुलिस ने गांव जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए आरोपी सुनील को पुलिस ने एसडीएम न्यायालय में पेश किया। संवाद



टक्कर मारने के बाद युवक को पीटा
कुसमरा। मैनपुरी मार्ग पर शास्त्री पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक बाइक सवार की पिटाई की गई। कन्नौज के तालग्राम निवासी कौशलेंद्र ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह एलाऊ क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में दावत कार्यक्रम में जा रहा था। तभी चौकी क्षेत्र में परशुरामपुर निवासी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी ने साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed