फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves raid Fatehpur Sikri villagers nab two police also arrest third accomplice

Agra: फतेहपुर सीकरी में चोरों का धावा, ग्रामीणों ने दो को दबोचा...पुलिस ने तीसरा साथी भी किया गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 May 2025 12:05 PM IST
सार

चोरी करने आए दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पुलिस की निशानदेही पर तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
 

विज्ञापन
Thieves raid Fatehpur Sikri villagers nab two police also arrest third accomplice
थाने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम रोझौली में चोरों ने धावा बोल दिया। जगार होने पर गांव निवासी पूर्व फौजी ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान चाकू मारकर पूर्व फौजी और एक अन्य को घायल कर दिया। शोर सुन एकत्रित हुए ग्रामीणों ने दो चोरों को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन




 

ग्राम रोझोली में पप्पू के घर में बीती रात चोर घुस आए। इस दौरान चोरों की आहट से घर वाले जाग गए। घर के सदस्यों ने शोर मचा दिया। इस पर चोरों ने भागने का प्रयास किया। पूर्व फौजी वीरी सिंह और भीमसेन ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। चोरों ने चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अन्य ग्रामीण मौके पर पहु्ंच गए और दो चोरों को दबोच  लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके तीसरे साथी को भी दबोच लिया।  पुलिस ने चोरों से दो चाकू, एक बाइक और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed