फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves forced retired PCS officer to remove his ring In Agra

Agra: टप्पेबाजों ने रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी को बनाया निशाना, बातों में उलझाकर उतरवा ले गए अंगूठी

Sun, 04 Feb 2024 11:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 11:38 AM IST
सार

आगरा में टप्पेबाजों ने रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी को ही निशाना बना लिया। उन्हें बातों में उलझाकर उनकी सोने की अंगूठी उतरवा ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
thieves forced retired PCS officer to remove his ring In Agra
कमला नगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में टप्पेबाजों ने रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी को अपना निशाना बताया। उन्होंने अधिकारी को बातों के जाल में फंसाकर सोनी की अंगूठी उतरवा ली। जब क उन्हें जानकारी हुई तब तक आरोपी फुर्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कमला नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले चंदन सिंह रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी हैं। उनकी बेटी भी पीसीएस अधिकारी हैं। शुक्रवार दोपहर वह घर के पास ही सुभाष नगर चौराहा पर एक दुकान पर सामान लेने के लिए गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक युवक उनके पास आया। एक पता पूछने लगा। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। इसके बाद उसका दूसरा साथी भी पहुंच गया। 

विज्ञापन

घटना सीसीटीवी में कैद

दोनों उन्हें झांसा देकर 20 ग्राम की सोने की अंगूठी उतरवाकर ले गए। उन्होंने अंगूठी लेकर जाने पर उनका पीछा किया, मगर वह फरार हो गए। इस पर कमला नगर थाने में सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से टप्पेबाजों की तलाश की। एक टप्पेबाज की बाइक पर जाते हुए तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि टप्पेबाजी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed