फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves eye posh colonies 40 lakh stolen from finance worker's house guard kept sleeping

सर्द रात में रहें सावधान: पाॅश कालोनियों पर चोरों की नजर, फाइनेंसकर्मी के घर से 40 लाख की चोरी; गार्ड सोता रहा

Wed, 08 Jan 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 10:15 AM IST
सार

सर्द रात में चोरों की टोलियां सक्रिय हो गई हैं। इनकी नजर पॉश कालोनियों पर है। आगरा के पांडव नगर में चोरों ने फाइनेंसकर्मी के घर से चोरी की। हैरानी की बात तो ये है कि गार्ड रात में गश्त कर रहा था, लेकिन चोर फिर भी यहां से चोरी कर ले गए। 

 

विज्ञापन
Thieves eye posh colonies 40 lakh stolen from finance worker's house guard kept sleeping
सीसीटीवी में कैद संदिग्ध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पाॅश इलाके में से एक पांडव नगर (शाहगंज) में चोरों ने फाइनेंसकर्मी संजय यादव के घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर 40 लाख रुपये के गहने और 2.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। नए साल पर परिवार प्रयागराज गया था। पुलिस काॅलोनी में लगे कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

संजय यादव मूलरूप से संभल के लेखपाल काॅलोनी बबराला के रहने वाले हैं। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। वह पांडव नगर कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहते हैं। पिता महिपाल यादव सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हैं। वह गांव में रहते हैं। 1 जनवरी को परिवार सहित प्रयागराज अपने भाई से मिलने गए थे। 4 दिन रुकने के बाद 5 जनवरी को लाैटकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। एक कमरे में अलमारी रखी थी, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया। इसके बाद हीरे, सोने की अंगूठी, चेन, कुंडल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर 500 ग्राम चांदी और 534 ग्राम सोने के जेवरात ले गए हैं। इनकी कीमत तकरीबन 40 लाख रुपये है। ढाई लाख की नकदी भी चोर ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसमें संदिग्ध नजर आया है।

 
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे देखे गए हैं। इनमें कुछ सुराग मिले हैं। टीम को लगाया गया है। काॅलोनी में गार्ड भी रहते हैं। इसके बावजूद चोरी हुई है। लोगों ने पुलिस गश्त की मांग की है।
 

सीसीटीवी फुटेज में कैद, पकड़ से दूर आरोपी
सिकंदरा क्षेत्र की बजरंग नगर काॅलोनी में चोरों ने हाल ही में बड़ी चोरी की थी। सेतु निगम से सेवानिवृत्त हुए इंजीनियर की कोठी को निशाना बनाया था। 30 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए थे। घर में चांदी के जेवरात पर हाथ नहीं लगाया। इससे पहले चोरों ने 1 महीने पहले राधा नगर में 4 घरों को निशाना बनाया था। दरोगा के घर से भी लाखों के जेवरात चोरी कर लिए थे। इन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, जबकि संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए थे। सदर क्षेत्र में एक स्कूल में चोरी की वारदात हुई थी। चोर सामान ले गए थे। इसके अलावा भी कई घरों में वारदात हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस एक गिरोह की गिरफ्तारी करती है, दूसरा सक्रिय हो जाता है। इस कारण वारदात नहीं रुक पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed