{"_id":"69ea855819d1fc36680e61b7","slug":"thieves-cut-the-lock-of-a-locked-house-and-fled-with-rs-25-lakh-in-cash-and-gold-and-silver-jewellery-agra-news-c-421-1-yam1001-6463-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बंद मकान का कुंडा काटकर 2.5 लाख नकद व सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बंद मकान का कुंडा काटकर 2.5 लाख नकद व सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ चोर मुख्य गेट का कुंडा काटकर घर में घुसे और लाखों रुपये की नकदी व आभूषण समेटकर फरार हो गए।
कालिंदी विहार निवासी गौरव यादव 19 अप्रैल को परिवार सहित वैवाहिक कार्यक्रम में शिकोहाबाद के नगला लोकमन गए थे। सोमवार सुबह-सुबह करीब 6 बजे पड़ोसी हर्ष राजपूत और शिशुपाल सिंह ने फोन कर जानकारी दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर पहुंचे गौरव यादव ने अंदर का नजारा देखा तो होश उड़ गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब 2 लाख 55 हजार रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण ले जा चुके थे। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। इलाके में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है। पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।