{"_id":"6353e2e2b3cabd49dc0c95ce","slug":"thieves-could-not-steal-broke-landlord-leg-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: घर में घुसे चोर नहीं कर पाए चोरी, तो तोड़ दिया मकान मालिक का पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: घर में घुसे चोर नहीं कर पाए चोरी, तो तोड़ दिया मकान मालिक का पैर
Sat, 22 Oct 2022 06:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Oct 2022 06:02 PM IST
सार
थाना लाइनपार क्षेत्र के विजय नगर छारबाग में चोरी नहीं कर पाए, तो चोरों ने मकान मालिक का पैर तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पैर पर चढ़ा प्लास्टर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में शुक्रवार रात चोरी की घटना को अंजाम देने घर में घुसे चोरों ने मकान मालिक का पैर तोड़ दिया। बताया गया है कि जब चोर चोरी कर रहे थे तो मकान मालिक जाग गया। उसने शोर मचाया तो चोरों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चोर मौके से भाग निकले। घायल मकान स्वामी को सरकारी ट्रोमा सेंटर लाया गया, यहां उसकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर छारबाग निवासी मुकेश कुमार शुक्रवार रात परिवार के साथ मकान के अंदर सो रहा था। देर रात चोरों ने किसी तरह से मकान के अंदर प्रवेश कर लिया। तभी जगार हो गई। घर के अंदर बदमाशों को देख मकान स्वामी मुकेश कुमार ने शोरगुल करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस बीच चोर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
अस्पताल में कराया गया भर्ती
चोरों के फरार होने पर पीड़ित परिवार द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग भी जाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। मकान मालिक का पैर टूट गया है।
विज्ञापन