फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves committed robberies at two different locations In Agra

Agra News: आगरा में दो मकानों के चटकाए ताले...लोको पायलट और जेई का घर किया साफ, शर्ट-पैंट तक ले गए

Wed, 07 Jan 2026 11:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चोरों ने मकानों के ताले चटका दिए। लोको पायलट और जेई के घर से लाखों रुपये का माल ले गए। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
thieves committed robberies at two different locations In Agra
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में किराए पर रहने वाले रेलवे के लोको पायलट के घर के ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने मकान के निचले तल पर रहने वाले मकान मालिक के कमरे का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। पीड़ित जब सुबह ड्यूटी से वापस आए तो घटना की जानकरी हुई। शाहगंज थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से बरहन के नगला पचौरी के रहने वाले देवेश पचौरी आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट हैं। वह पत्नी और पांच साल के बेटे के साथ शाहगंज थाना के वेस्ट अर्जुन नगर क्षेत्र में अरुण जैन के मकान में किराए पर रहते हैं। मकान मालिक निचले तल पर और वह ऊपर के तल पर रहते हैं। मकान मालिक अपने बेटे से मिलने हैदाबाद गए हुए हैं। मंगलवार को पत्नी ममता अपने मायके मानस नगर गई हुई थीं। रात में वह ड्यूटी के लिए आगरा कैंट स्टेशन गए थे। 
विज्ञापन


सुबह 8 बजे जब वापस आए तो उनके होश उड़ गए। ऊपर के हिस्से के गेट और जाली के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद शटर का इंटरलॉक भी टूटा हुआ था। चोर घर से सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, छह कानों के कुंडल, एक चैन, दो पेंडल, 6 चांदी की पायल और 50 हजार रुपये चोरी करके ले गए। चोरों ने चोरी के बाद नीचे मकान मालिक के दरवाजे का ताला भी तोड़ा पर अंदर का इंटरलॉक नहीं तोड़ पाए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है। चोरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई के घर से नकदी, आभूषण के साथ शर्ट-पैंट भी ले गए चोर
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-14 में रहने वाले दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जेई राकेश कुमार के घर चोरी हो गई। वह पत्नी को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने गुरुग्राम ले गए थे। शिकायत पर सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जेई राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 4 जनवरी को पत्नी को दिल्ली पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलवाने गुरुग्राम गए थे। रात 12 से 2 बजे के बीच चोरों ने ताले तोड़कर चोरी अंजाम दी। लौटने पर घटना की जानकारी हुई। चोर करीब 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण के साथ बेडशीट और पैंट-शर्ट भी चुरा ले गए। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed