फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves caught through CCTV footage in Agra used to steal bikes and scooters on demand

Agra: सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए चोर... ऑन डिमांड करते थे बाइक-स्कूटर की चोरी, मैकेनिक निकला आरोपी

Wed, 10 Jul 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 12:03 AM IST
सार

ताजनगरी में सीसीटीवी फुटेज से चोर पकड़े गए। ऑन डिमांड बाइक-स्कूटर की चोरी करते थे। चोरी करने वाला आरोपी दोपहिया वाहन का मैकेनिक निकला। 

विज्ञापन
Thieves caught through CCTV footage in Agra used to steal bikes and scooters on demand
CCTV - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक मैकेनिक दोपहिया वाहनों की चोरी करा रहा था। उसका साथी मांग के मुताबिक बाइक चोरी कर लाता था। इतना ही नहीं मैकेनिक सर्विस के लिए आने वाले स्कूटर-बाइक में पुर्जे चोरी की गाड़ियों से डालता था। पुलिस ने वाहन चोर और मैकेनिक को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। उनसे एक बाइक, सात स्कूटर, एक पेन ड्राइव और दो नंबर प्लेट मिली है।

विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि संजय प्लेस स्थित मार्केट के बाहर से 26 जून और आठ जुलाई को स्कूटर चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर एमजी रोड पर लगे स्मार्ट सिटी के कैमरों को चेक किया। इसमें संदिग्ध नजर आया। सोमवार रात को गुरुद्वारा गुरु का ताल फ्लाईओवर से दो लोगों को पकड़ा गया। इसमें वजीरपुरा निवासी मुस्तकीम उर्फ मटोर और आशु हैं।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आशु वाहन मिस्त्री है। मुस्तकीम पर पूर्व में आठ मुकदमें दर्ज है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। आशु की वजीरपुरा में दुकान है। वह सर्विस के लिए आने वाली बाइक और स्कूटर में पुर्जे चोरी के वाहनों से डालता था। वह मुस्तकीम से वाहन चोरी कराता था। बाइकों का ताला मास्टर चाबी से खोलकर चोरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed