{"_id":"658fd6aaab4b40a74001df69","slug":"thieves-broke-locks-of-10-shops-200-meters-away-from-tajganj-police-station-anger-among-shopkeepers-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: ताजगंज थाने से 200 मीटर दूर चोरों ने तोड़े 10 दुकानों के ताले, दुकानदारों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: ताजगंज थाने से 200 मीटर दूर चोरों ने तोड़े 10 दुकानों के ताले, दुकानदारों में आक्रोश
Sat, 30 Dec 2023 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:06 PM IST
सार
थाने के नजदीक हुई इस घटना के बाद दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। रात में चोर दुकानों के ताले तोड़ते रहे, पर पुलिस आखिर कहां थी।
विज्ञापन
लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज के नंदा बाजार और गल्ला मंडी में थाने से महज 200 मीटर दूर चोरों ने शुक्रवार आधी रात को 10 दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने परचून की दुकान को भी निशाना बनाया। यहां से चोर तेल और मसाले चोरी कर ले गए।
चोरों ने ताजगंज थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने साड़ी सेंटर और किराने की दुकानों के साथ करीब 10 दुकानों के तोड़े ताले। चोर दुकानों से तेल, घी और अन्य सामान के साथ नगदी भी ले गए।
घटना की जानकारी सुबह हो सकी जब दुकानदार मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई।सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।