{"_id":"673859529a95d5ce6805e0b0","slug":"thieves-became-active-as-soon-as-winter-started-targeted-house-in-fatehpur-sikri-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सर्दियां शुरू होते ही सक्रिय हुए चोर, फतेहपुर सीकरी में घर को बनाया निशाना; ले उड़े लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सर्दियां शुरू होते ही सक्रिय हुए चोर, फतेहपुर सीकरी में घर को बनाया निशाना; ले उड़े लाखों का माल
Sat, 16 Nov 2024 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:05 PM IST
सार
सर्दियों की शुरूआत होते ही चोरों ने फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी चार हिस्सा में एक घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते से घर में घुसकर चोर लाखों के माल पर हाथ साफ कर ले गए।
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी चार हिस्सा में चोरों ने एक घर से लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर छत से होकर घर में घुसे और अलमारी के ताले तोड़ दिए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब परिवार के लोग जागे। घर में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सीकरी चार हिस्सा में सतेंद्र सिंह सेंगर का घर कन्या प्राथमिक पाठशाला के बराबर में स्थित है। बीती रात परिजन घर में सोए हुए थे। चोरों ने छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर लगभग 80 ग्राम सोने के आभूषण, साढ़े तीन सौ ग्राम चांदी और 22 हजार की नकदी चुरा ली। परिवार के लोग सुबह जब जागे, तब घटना की जानकारी हुई। कमरा खोलकर देखा तो अलमारी का गेट खुला था और सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित ने तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में मौका मुआयना किया है। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने सोने की झुमकी, चूड़ियां, चैन, आठ अंगूठी, हार और दो मंगलसूत्र सहित चांदी के आभूषण और 22 हजार रुपए नगदी चुराई है।