फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thief Hostage Family And Stolen In Factory Owner In Nagala Kishanlal Crime News

आगरा में तीन दिन में तीसरी वारदात: फैक्टरी संचाक के परिवार को कमरों में बंद कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM IST
सार

आगरा में थाना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल में हुई चोरी की वारदात, परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। दो चोर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। 

विज्ञापन
Thief Hostage Family And Stolen In Factory Owner In Nagala Kishanlal Crime News
आगरा: चोरी की घटना के बाद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल में सोमवार रात को चोरों ने फैक्टरी संचालक पंकेश के घर में चोरी की। परिवार के सदस्यों के दो कमरों के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद 3.5 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी करके ले गए। दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन

नगला किशनलाल निवासी पंकेश अपने भाइयों के साथ मिलकर कांच की फैक्टरी चलाते हैं। सोमवार रात को उनका परिवार घर में कमरे में सो रहा था। दूसरे कमरे में मां शांति देवी सो रही थीं। तीसरे कमरे का ताला लगा था। रात में किसी समय छत के रास्ते से एक चोर उनके घर में घुस आया। उसका एक साथी बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। 

विज्ञापन

गहने और नकदी चोरी
पंकेश और उनकी मां के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद चोर तीसरे कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे तकरीबन 3.5 लाख रुपये के गहने और 11 हजार रुपये चोरी कर लिए। मंगलवार तड़के चार बजे फैक्टरी से पंकेश के भाई ने उन्हें फोन किया। इस पर वो जाग गए। पंकेश ने गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन कुंडी बाहर से लगी थी। उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद अपने परिचितों को बुलाकर कुंडी खुलवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो चोर सीसीटीवी में हुए कैद
पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घर से जाते हुए दिख रहे हैं। पंकेश ने बताया कि एक चोर उनके घर में रखे नए कपड़े और जूते पहनकर गया है। गहने और नकदी बैग में रखकर ले गया। उन्होंने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है।


तीन दिन में तीसरी वारदात
यह थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में तीन दिन में तीसरी वारदात है। शनिवार रात को ट्रांसयमुना कॉलोनी फेस दो निवासी नर्स सरिता के घर में दो बदमाश घुसे थे। घर में मौजूद नर्स की मां, चाची और बेटे के विरोध पर मारपीट की थी। इसके बाद पर्स लूटकर ले गए थे। एक बदमाश का स्केच भी पुलिस ने जारी किया था। इसके बावजूद बदमाश नहीं पकड़ा जा सका। टेढ़ी बगिया में रविवार रात को चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में चोरी की थी।

मथुरा: सस्ते सामान का लालच देकर बालिका को अगवा कर किया था दुष्कर्म, पीड़िता ने खुद की शिनाख्त
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed