फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief gang catched by kishni police

किशनी पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के पांच सदस्य पकड़े

Fri, 22 Apr 2022 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
thief gang catched by kishni police
22एमएनपी-13-किशनी पुलिस और सर्विलासं टीम द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। किशनी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक सूचना पर सर्विलांस टीम के साथ इटावा बॉर्डर के पास वैन सवार पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जा से चोरी की एक पिस्टल, तीन तमंचा कारतूस और चोरी के जेवर नकदी आदि बरामद हुई। एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि मैनपुरी इटावा बॉर्डर के पास शातिर चोरों का एक गिरोह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष किशनी धर्मेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज कुसमरा रूपेश कुमार की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने वैन की गिरफ्तारी कर उसमें बैठे पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। थाना लाकर जब उनसे पूछताछ की गई तो चोरों ने अपने नाम समरुद्दीन खां निवासी संतोष नगर थाना कोतवाली देहात जिला भिंड मध्य प्रदेश, मोहम्मद अफ्तार उर्फ अख्तार निवासी गांव रकसिया थाना वेदपुरा इटावा, रिंकू भाई उर्फ रिंका निवासी कृपालपुर थाना अजीतमल औरेया, सलीम खां निवासी नगला चौक थाना चकरनगर इटावा और शरीफ खां निवासी काशीराम कालोनी बकेवर इटावा बताया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों के कब्जा से चोरी की एक लाइसेंसी पिस्टल, तीन तमंचा कारतूस, चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, वैन, 36350 रुपये, करीब छह लाख रुपये कीमत के जेवर आदि बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए समरुद्दीन पर 18, मो. आफ्तार पर 13, रिंकू पर नौ, सलीम पर नौ और शरीफ पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी की वारदात कबूलीं
एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने एक माह के अंदर क्षेत्र में की गई चोरी की वारदात कबूल की हैं। किशनी गांव मुरगिया, बंसरमऊ, गोकुलपुर स्थित दो घरों में नकब लगाया। बिछवां के गांव करनपुर निवरी नकब लगाकर चोरी की, कुरावली के गांव महादेवा में तीन घरों से चोरी की, जिसमें से एक घर से लाइसेंसी पिस्टल भी चोरी की। उक्त पिस्टल बरामद की गई है। इसके अलावा बेवर, दन्नाहार, करहल में करीब आठ चोरी की वारदात करना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed