फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thief caught red handed while stealing in train

Agra News: ट्रेन में चोरी करता चोर रंगे हाथों पकड़ा

Fri, 09 Aug 2024 05:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Thief caught red handed while stealing in train
कासगंज। लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन में चोर ने एक यात्री का बैग चोरी कर लिया। पीड़ित यात्री ने अन्य यात्रियों के सहयोग से चोर को पकड़ लिया। इसके बाद जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी ने पीड़ित की तहरीर पर चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया। शाहजहांपुर के थाना गढिया रंगीन अंतर्गत गांव खिरिया रतन निवासी कौशलेश ट्रेन संख्या 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस में रात्रि में सवार होकर कासगंज आ रहा था। रात होने के कारण यात्री की आंख लग गई। इसी दौरान सोरोंजी रेलवे स्टेशन के समीप चोर बोगी से उसके दो बैग चोरी करके वहां से खिसकने लगा। तभी यात्री की आंख खुल गई और उसने शोर मचाया। इस पर अन्य यात्रियों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर मजामत कर दी। इसके बाद सोरोंजी जीआरपी चौकी पर ले गए और उनके सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम पप्पू सागर निवासी शहबाजपुर बदायूं बताया है। मामले में कौशलेश ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चोर को जेल भिजवा दिया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि बैग चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed