फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief catched

Agra News: मैरिज होम से जेवर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
thief catched
01एमएनपी-08-कोतवाली पुलिस हिरासत में पकड़े गए चोरी के आरोपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के एक मैरिज होम से जेवर भरा बैग चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उनके कब्जा से चोरी किया माल भी बरामद हुआ, पुलिस चोरों के एक अन्य साथी की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासे के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि 28 नवंबर की रात पुलिस लाइन के पास स्थित एसजे गार्डन मैरिज होम में चोरी की वारदात हुई थी, रामकिशन निवासी स्वामी नगर शिकोहाबाद के बैग से एक सोने का हार व 11 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही थी, बृहस्पतिवार की सुबह चौकी इंचार्ज सिविल लाइन आदित्य खोखर ने एक सूचना पर ईशन नदी पुल के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनका एक साथी चकमा देकर भाग गया। युवकों के कब्जा से मैरिज होम से चोरी हार, चांदी के सिक्के, तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर अपने नाम लक्की निवासी मोहल्ला पुरोहिताना, विजय सक्सेना उर्फ आसू निवासी पत्थर मंडी बताया। भागे हुए साथी का नाम दुष्यंत कुमार निवासी मोहल्ला पुरोहिताना बताया। युवकों ने बताया कि उन्हीं लोगों ने मैरिज होम से हार और सिक्के चोरी की वारदात की थी। एसपी ने बताया कि भागे हुए साथी की पुलिस तलाश कर रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed