फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief came on bicycle broke eight locks in 39 minutes took away goods worth Rs 16 lakh

साइकिल पर आया चोर: 39 मिनट में आठ ताले तोड़े, ले उड़ा 16 लाख का माल; सीसीटीवी में हुआ कैद

Thu, 30 Nov 2023 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 09:09 AM IST
सार

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात में कारागार मंत्री के आवास के पास साइकिल सवार चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। महज 39 मिनट में आठ ताले तोड़ डाले और 16 लाख के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गया। 
 

विज्ञापन
thief came on bicycle broke eight locks in 39 minutes took away goods worth Rs 16 lakh
thief demo, चोरी सांकेतिक, चोर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात में साइकिल पर आए एक चोर ने 39 मिनट में आठ ताले तोड़कर 15 लाख रुपए के जेवरात और एक लाख नकदी की चोरी कर ली। कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के आवास के पास दवा व्यापारी के घर में हुई वारदात करने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में लगी है। जेवरात और नकदी को एक थैले में भरकर ले गया था।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी दवा व्यवसायी नरेंद्र सिंह सिसौदिया के घर में वारदात हुई। गुरुग्राम में बेटा सर्जिकल कंपनी में नौकरी करता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 24 नवंबर को पत्नी के साथ बेटे के घर गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। 25 नवंबर की रात 9:00 बजे भाई देवेंद्र ने फोन करके बताया कि घर में चोरी हो गई है। इस पर वह पहुंच गए। सूचना पर पुलिस आ गई। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड से जांच कराई गई। नरेंद्र सिंह ने बताया कि 5 मार्च को बेटे की शादी है। दुल्हन के लिए जेवरात बनवाए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हैवानियत: बीमार बहन के साथ रिश्ते के भाई ने की शर्मनाक करतूत, किशोरी ने सुनाई दरिंदगी की कहानी; खौल उठेगा खून
विज्ञापन
विज्ञापन



थैले में रख ले गया जेवरात और नकदी
कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। इसमें पता चला कि रात तकरीबन 3:00 बजे साइकिल पर थैला टांगे एक चोर आया था। घर में मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर चार कमरों पर ताले लगे हुए थे। चोर ने पांचों गेट के ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी के बाहर के दरवाजे का ताला, अंदर लॉकर और लॉकर के अंदर छोटे लॉकर का ताला तोड़कर 15 लाख रुपए के जेवरात और 1 लाख नगद चोरी कर ले गए। चोर पूरी वारदात 39 मिनट में करके साइकिल पर टंगे थैले में जेवरात और रुपए रखकर भाग निकला। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  इश्क में पागल चाची: दूल्हा बने भतीजे संग चुपके से किया ऐसा काम, शादी के मंडप में मची खलबली; दुल्हन के उड़े होश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed