आगरा: बच्चों की महंगी साइकिलें चोरी करने वाला गिरफ्तार, कोचिंग सेंटर-पार्क के बाहर करता था वारदात
आगरा में पुलिस ने बच्चों की साइकिलें चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उससे नौ महंगी साइकिलें बरामद हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पुलिस ने ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो विद्यार्थियों और बच्चों की साइकिल चोरी करता था। इसके लिए वह कोचिंग सेंटर और पार्क में घूमता रहता था। मौका पाकर महंगी साइकिल लेकर चंपत हो जाता था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर चोर की तलाश की। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त बारह खंभा निवासी नितिन है। उसने सीओडी मैदान के पास नौ साइकिलें खड़ी कर रखी थीं। उन्हें बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोचिंग सेंटर, स्कूल, पार्क के आसपास घूमता रहता है। विद्यार्थियों की तरह पीठ पर बैग टांगे रखता है। साइकिल पर बैठ जाता है।
निशाने पर रहती थीं महंगी साइकिलें
उसका ताला तोड़कर ले जाता है। उसके निशाने पर 10-15 हजार वाली साइकिल रहती हैं। इन साइकिल को वो चार से पांच हजार रुपये में बेच देता है। पिछले डेढ़ महीने में 12 साइकिल चोरी कर चुका था। इनमें से नौ बरामद हो गईं। उधर, थाना न्यू आगरा पुलिस ने गढ़ी भदौरिया निवासी नवीन उर्फ नजीत और गांधी नगर निवासी दीपक उर्फ दीपू हैं। उनसे तमंचा, दो बाइक बरामद की गईं।
लूट की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा के मुताबिक, रविवार रात को सौ फुटा मार्ग पर पुलिस गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि होटल त्यागराज के पास कुछ बदमाश लूट की साजिश रच रहे हैं। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। घेराबंदी करके चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। एक फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपियों में बोदला रोड निवासी कन्हैया, पाक टोला निवासी गुन्नू उर्फ गनेश चौहान, कर्मयोगी कॉलोनी निवासी राजकुमार और दहतोरा मोड़ निवासी रोहित उर्फ भोला हैं। उनके पास से एक तमंचा, एक चाकू और एक होंडा सिटी कार बरामद हुई। फरार आरोपी बिजलीघर निवासी कमल है।