फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   They were selling burfi and milk cakes by adding foul smell and essence.

Agra: दुर्गंध वाली बर्फी-मिल्क केक पर छापा, 2 क्विंटल से ज्यादा मिठाई कराई नष्ट; एसेंस डालकर कर रहे थे बिक्री

Thu, 26 Feb 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 02:37 AM IST
सार

होली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। वहीं इन पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग ने कमर कस ली है। आगरा में खाद्य विभाग ने मिलावटी और खराब बर्फी, मिल्क केक पकड़ा, जिसे नष्ट करा दिया गया। 

विज्ञापन
They were selling burfi and milk cakes by adding foul smell and essence.
खराब मिठाई नष्ट कराती टीम।

विस्तार

खाद्य विभाग ने मिलावटी और खराब बर्फी, मिल्क केक पकड़ा है। इसमें दुर्गंध आ रही थी। खुशबू वाला एसेंस डालकर इसे बेचा जा रहा था। सेहत के लिए असुरक्षित देखते हुए टीम ने इसे नष्ट कराया। जांच के लिए नमूने लेकर विक्रेताओं को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भोगीपुरा गुलाब नगर स्थित मां कमला फूड्स पर छापे में डोडा बर्फी और मिल्क केक घटिया मिले, जिसमें दुर्गंध थी। टीम ने 119 किलो मिल्क केक और 90 किलो डोडा बर्फी नष्ट कराया। इनकी कीमत 60 हजार रुपये है। धिमश्री स्थित अनिल स्वीट्स से टीम को खोआ की बर्फी घटिया मिली। यहां 8750 रुपये कीमत के 25 किलो बर्फी को मौके पर नष्ट कराया गया। विक्रेताओं को नोटिस दिए गए हैं और नमूने भरे गए हैं। सहायक आयुक्त द्वितीय ने बताया कि राजस्थान से मिलावटी-नकली खोआ और पनीर आ रहा है। टीम भी सक्रिय कर दी है।
विज्ञापन


किडनी-लिवर, मधुमेह का खतरा
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मिलावटी और खराब मिठाई से पेट में अल्सर, फूड पॉयजनिंग हो रही है। लंबे समय तक उपयोग करने से किडनी, लिवर, हृदय रोग की परेशानी के साथ मधुमेह का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी-नकली सामग्री के लिए टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत: (18001805533)




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed