फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   They used to pick up scrap during the day and steal at night, 3 arrested

Agra News: दिन में कबाड़ बीनकर रेकी और रात में करते थे चोरी, 3 गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
They used to pick up scrap during the day and steal at night, 3 arrested
आगरा। थाना शाहगंज पुलिस ने आलोक नगर में कारोबारी के घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक महिला भी है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी पश्चिम बंगाल के हैं। यह दिन में कबाड़ बीनकर घरों की रेकी करते हैं और रात में चोरी करते हैं।
विज्ञापन

आलोक नगर, शाहगंज निवासी जूता कारोबारी अजय श्रीवास्तव 15 नवंबर को परिवार सहित शादी में शामिल होने गए थे। उनके घर में चोरी हो गई थी। चोर 35 हजार रुपये और लाखों के गहने चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में दिन के समय काॅलोनी के अंदर दो संदिग्ध घूमते नजर आए। शक होने पर बृहस्पतिवार को उन्हें पकड़ा गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपने नाम अबुल हुसैन और फरीद बताए। दोनों मित्र हैं। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के हैं। कई साल पहले आगरा आए थे। अबुल बीच का उखर्रा और फरीद बारहखंभा में रह रहा था। दोनों आरोपी कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करते हैं। फरीद विकलांग है। इस कारण उस पर कोई शक नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कबाड़ बीनते हुए बंद मकानों की रेकी करता है। जिस इलाके में घरों पर ताला लगा मिलता है, उनकी जानकारी अपने मित्र और बहन को दे देता है। आलोक नगर में चोरी से पहले फरीद झाड़ियों में छिप गया था। अबुल को बुलाया। वह घर में कूद गया। सब्बल से ताले तोड़कर चोरी की। उसने कुछ जेवरात को बहन की मदद से सराफ को बेचे थे।

सराफ को बताया था कि वह जमीन खरीद रहे हैं। इसलिए रुपयों की जरूरत है। उन्हें 6 लाख रुपये मिले थे। 100 ग्राम सोने के जेवरात बाद में बेचने के लिए रख लिए थे। वह फिर सोना बेचने जा रहे थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने सोने के जेवरात, 1.98 लाख रुपये और 1 घड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed